सरायपाली : गुलाबी गैंग की महिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब - CG Sandesh

सरायपाली : गुलाबी गैंग की महिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम केजुवा के गुलाबी गैंग की महिलाओं ने पुलिस को सुचना दी कि वे लोग राधेश्याम जगत के घर में मोहन पारेश्वर नामक व्यक्ति को शराब बनाते समय घेर कर रखे है.

सूचना के बाद पुलिस ग्राम केजुवा पठार पहुंची, जहां ग्राम केजुवा के गुलाबी गैंग की महिलाएं राधेश्याम जगत के घर में मोहन पारेश्वर को घेराबंदी कर रखे थे. 

आरोपी मोहन पारेश्वर पिता भगतराम पारेश्वर उम्र 65 साल निवासी केजुवा ने पूछताछ में पुलिस को राधेश्याम जगत के घर में शराब बनाना बताकर बनाने के स्थान पर ले जाकर दिखाया एवं बने (चुलाई किये) हुए शराब को एक पीले रंग के 14 लीटर वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरने पर 07 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1400 रूपये होना पाया गया.

पुलिस ने उक्त शराब एवं शराब बनाने का दो नग जरमन का गंजी कीमती 1000 रूपये कुल जुमला कीमती 2400 रूपये जप्त किया. आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आब0 एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें