CG :  महिला को बहला फुसलाकर दुष्कर्म, परिवार के ही सदस्य ने ... - CG Sandesh

CG :  महिला को बहला फुसलाकर दुष्कर्म, परिवार के ही सदस्य ने पड़ोसी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, दोनों की तलाश जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला गिधियारी थाना क्षेत्र का है। 

दरअसल पीड़ित महिला ने 18 नवंबर को एक लिखित शिकायत में बताया कि वह सुखराम नगर निवासी है, जो किराये के मकान में रहती है। महिला के पति के बुवा का लड़का जो बालाघाट से मेहमानी में यहां आया हुआ था, और महिला के बगल में किराये से एक लड़का रहता है जो बिहार से कमाने खाने के लिए आया था, दोनों में जान पहचान हो गयी थी। दिनाक 29/10/24 को महिला के पति के बुवा का लड़का ने बिहारी लडके के घर पर महिला को बहला फुसलाकर कमरे में बुलाया, जहां दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दिनाक 18 नवंबर को दी, जिसपर पति ने पत्नी के साथ गुढ़ियारी थाना पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। जिसपर पुलिस दोनों फरार युवकों की तलाश कर रही है। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट मे देरी का कारण मुख्य आरोपी के परिवार का सदस्य होने से संकोच को बताया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें