पटेवा : हाईवा से टकराई ट्रक, चालक की मौत - CG Sandesh

पटेवा : हाईवा से टकराई ट्रक, चालक की मौत

ग्राम बावनकेरा के समराथल ढाबा के पास NH 53 रोड पर हाईवा के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही ट्रक टकरा गई. हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने 21 नवम्बर को केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरूख शाह पिता जाबीर शाह उम्र 29 वर्ष निवासी अंजनगांव सुर्जी थाना अंजनगांव जिला अमरावती (महाराष्ट्र) 09 नवम्बर 2024 को सुबह करीबन 05:30 बजे ट्रक क्रमांक MH 40 BG 6108 से जा रहा था. 

इसी दौरान ग्राम बावनकेरा NH 53 रोड समराथल ढाबा के पास सामने जा रही हाईवा क्रमांक CG 06 GY 9357 के चालक द्वारा बिना संकेत दिये लापरवाहीपूर्वक अचानक ब्रेक लगाने से शाहरूख की ट्रक टकरा गई. हादसे में शाहरूख शाह की मौके पर ही मौत हो गई तथा गौतम पानतावने घायल हो गया.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हाईवा क्रमांक CG 06 GY 9357 के चालक के खिलाफ धारा 281, 125(A), 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें