बसना : संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान गाली गलौज और जान स... - CG Sandesh

बसना : संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान गाली गलौज और जान से मारने की धमकी

व्हाट्सएप्प ग्रुप से रिमूव करने की बात को लेकर हुआ विवाद

शासकीय प्राथमिक शाला परिसर सिंघनपुर में संकुल स्तरीय जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा बैठक के दौरान गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

चक्रधर सिंह पटेल पिता क्षमानिधी पटेल उम्र 47 निवासी ग्राम बरपेलाडीह ने पुलिस को बताया कि वह स्वामी आत्मानंद विद्यालय भूकेल में प्र. प्राचार्य एंव नोडल प्राचार्य CRC सिंघनपुर में पदस्थ है. 23 नवम्बर 2024 को शास. प्रा.शाला सिंघनपुर में संकुल स्तरीय जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा बैठक चल रही थी, जिसमें BRCC पूर्णानंद मिश्रा एवं संकुल समन्वयक संतलाल मुकर्जी एवं शिक्षक सुरेश साहू के साथ चक्रधर भी उपस्थित था. इस कार्य के संबंध में MD Memorial School के संचालक मनोज प्रधान भी उपस्थित थे. 

इसी दौरान शास. प्राथ. शाला सिंघनपुर में सभी की उपस्थिति में मनोज प्रधान द्वारा उसे व्हाट्सएप्प ग्रुप CRC Singhanpur से रिमूव करने की बात को लेकर गुस्से में आकर चक्रधर को अश्लील गाली गलौज करते हुए तुझे देख लुंगा और जान से मार दूंगा और मरवा दूंगा तू मेरे को पहचानता नहीं है बोलकर विवाद करने लगा. तब मामले को बढता हुआ देखकर पूर्णानंद मिश्रा BRCC बसना एवं संकुल समन्वयक संतलाल मुखर्जी एवं शिक्षक सुरेश साहू द्वारा बीच बचाव किया गया.

पुलिस ने मामले कि शिकायत के बाद आरोपी मनोज प्रधान के खिलाफ 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें