बागबाहरा : पेड़ से टकराई बाइक, 2 नाबालिगों की मौत - CG Sandesh

बागबाहरा : पेड़ से टकराई बाइक, 2 नाबालिगों की मौत

बागबाहरा से तेन्दूकोना रोड पर खल्लारी स्थापना के नीचे पेड़ से एक बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक सवार नाबालिग युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 20 नवम्बर 2024 को सोनू ताण्डी पिता नोहर ताण्डी उम्र 16 वर्ष तथा ललित मिर्धा पिता हेमसिंग मिर्धा उम्र 16 वर्ष निवासी भुरकोनी मोटर साययकल क्र. CG 06 GR 8574 से भुरकोनी से बागबाहरा गये थे. 

वापस बागबाहरा से भुरकोनी जाते समय बागबाहरा से तेन्दूकोना रोड़ खल्लारी स्थापना के नीचे मोड़ के पास ललित मिर्धा द्वारा मोटर सायकल क्र. CG 06 GR 8574 को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से उनकी गाडी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद उन्हें ईलाज कराने एम्बुलेंस से सीएचसी बागबाहरा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सोनू ताण्डी एवं ललित मिर्धा को मृत घोषित कर दिया.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने ललित मिर्धा के खिलाफ धारा 106 (1) BNS के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें