CG ब्रेकिंग : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बीते दिनों मंत्री रामविचार नेताम के एक्सीडेंट के बाद अब आज मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है, बताया जा रहा है कि ये हादसा अंबिकापुर रामानुजगंज नेशनल हाईवे पर हुआ है, जहां काफिले की चार गाड़ियां आपस मे टकरा गई, जिससे गाड़ियाँ हुई क्षतिग्रस्त हो गई, वहीँ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बाल बाल बची। 


मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा रविवार की दोपहर करीब 3 अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे में हुआ है, जहां काफिले की चार गाड़िया आपस में टकरा गई, जिससे गाड़ियाँ हुई क्षतिग्रस्त हो गई,हादसे के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का राजपुर रेस्ट हाउस चेकअप हुआ, मंत्री सुरक्षित है। 


बता दें हादसा उस वक्त हुआ जब प्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिले के कुसमी में स्व. बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रही थी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें