बसना : दो लोगों के खिलाफ अवैध शराब के मामले में कार्रवाई - CG Sandesh

बसना : दो लोगों के खिलाफ अवैध शराब के मामले में कार्रवाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बानिपाली में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवम्बर को पुलिस मुखबिर की सुचना पर ग्राम बानीपाली पहुंची, जहाँ नीलमणी मुखर्जी पिता सदामणी मुखर्जी उम्र 28 साल निवासी बानीपाली अपने घर आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा था और ग्राहक की तलाश कर रहा था.

पुलिस ने उसके कब्जे से एक सफेद रंग के दो लीटर वाली प्लास्टिक बॉटल में भरी 02 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 400 रूपये जप्त किया.

वहीं आरोपी उमेश बेहरा पिता परदेशी बेहरा उम्र 27 साल निवासी बानीपाली के कब्जे से एक हरा रंग के दो लीटर वाली प्लास्टिक बॉटल में भरी 02 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 400 रूपये जप्त किया गया. दोनों ही मामलों में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें