बसना महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया - CG Sandesh

बसना महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में 26 नवंबर को ' संविधान दिवस' के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता, ऑनलाइन क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस. के साव के निर्देशन एवं सांस्कृतिक विभाग प्रभारी विजय कुमार कठाने के मार्गदर्शन में सविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, समस्त छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालयीन कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया।

संविधान दिवस पर महाविद्यालय के सांस्कृतिक विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे भाषण प्रतियोगिता के प्रथम विजेता- कल्याणी राजपूत, द्वितीय विजेता- रूमा गंगवंशी एवं तृतीय स्थान पर हमिता सिदार रही।
         
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संविधान से संबंधित सुंदर रंग-बिरंगे चित्र (पेंटिंग) बनाए। इस प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय ,तृतीय स्थान पर क्रमशः - परी खान ,रेखा भोई, प्रीति देवांगन रही।

ऑनलाइन क्विज़ कंपीटिशन के प्रथम विजेता   खुशनाज़ खातून, ,द्वितीय भूमिका सिदार एवं प्रशांत नंद तृतीय स्थान पर दिलनाज़ खातून रही।
             
संविधान दिवस के अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. क्रेंसेंसिया बखला, अजय जलक्षत्री, सन्तोष घृतलहरे, अतिथि व्याख्याता मोहन लाल बांधे, डॉ. कल्पना शुक्ला, पंडित सुंदर लाल शर्मा वि.वि. के बसना समन्वयक संतोष सोनी एवं सांस्कृतिक विभाग प्रमुख विजय कुमार कठाने सहित सभी ने संविधान दिवस पर अपने विचार , अभिव्यक्ति प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक श्रीमती आरती साव, श्रीमती गीतिका प्रधान, ज.भा. व्याख्याता दीपिका अग्रवाल, जानिसार फातिमा, निधि जोशी, मितेश नंद, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी पीताम्बर कश्यप सहित सभी महाविद्यालयीन कर्मचारीगण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक विजय कठाने ने किया ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें