तेन्दुकोना : ताला तोड़कर पैसे और जेवर की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
साई नगर तेन्दुकोना से घर के दरवाजे का ताला तोड़कर पैसे और जेवर चोरी का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.
दीनानाथ सेन पिता तेजराम सेन उम्र 38 वर्ष निवासी साई नगर तेन्दुकोना ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 24 नवम्बर को वह घर में ताला लगाकर परिवार सहित अपने ग्राम फुटगुना चला गया था. 25 नवम्बर को सुबह 6:30 बजे घर आया तो देखा घर के सामने में लगा ताला टुटा हुआ था.
तब शंका होने पर घर के अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर रखा आलमारी खुला हुआ था और समान बिखरा पड़ा था. आलमारी के अंदर रखे 2 लाख रूपये और घर में रखे ज्वेलरी रानीहार 40 ग्राम, नेकलेस 20 ग्राम, झुमका 10 ग्राम, एरिंग 21 ग्राम, मंगलसूत्र 3 नग 30 ग्राम, चैन 10 ग्राम, पायल 6 नग, करधन 1 सिक्का जिसकी कीमत और कैश जुमला 7,00,000 रुपये को किसी ने चोरी कर ली है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.