बसना : जमीन में रखे पत्थर से सिर पर मारकर किया घायल - CG Sandesh

बसना : जमीन में रखे पत्थर से सिर पर मारकर किया घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम आमापाली में पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने जमींन में गिराकर पत्थर से सिर पर मार घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम आमापाली निवासी शरजीत राणा ने पुलिस को बताया कि 26 नवम्बर को रात को वह खाना खाकर करीबन 8 बजे बाहर गली में टहलने निकला व टहलते-टहलते राजेश साव के घर के पास जाकर बैठा था. 

किशन पोर्ते भी वहीं पर था. जो पुरानी रंजीश को लेकर अश्लिल गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया व पास में जमीन पर रखे पत्थर से सिर पर मार दिया जिससे शरजीत राणा घायल हो गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी किशन पोर्ते के खिलाफ 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें