सिंघोड़ा : जमीन सम्बन्धी विवाद में मारपीट, बेहोश हुआ शख़्स - CG Sandesh

सिंघोड़ा : जमीन सम्बन्धी विवाद में मारपीट, बेहोश हुआ शख़्स

जमीन सम्बन्धी विवाद में मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

आलेख सिंह पिता भगत सिंह मलिक निवासी ग्राम परेवापाली ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उनके काबिज जमीन पर गांव के हेमलाल एवं उसके बेटे उद्धव दिवाल खड़ी कर रहे थे, जिसे आलेख के बेटे शिवा मलिक ने मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये. मारपीट से आलेख का बेटा बेहोश हो गया था.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हेमलाल कुमार , उद्व कुमार के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें