CG : बाइक में सवार होकर ससुराल जा रहा था युवक, तेज रफ्तार ट्... - CG Sandesh

CG : बाइक में सवार होकर ससुराल जा रहा था युवक, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हो गई मौत

कोरबा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, बहुत तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। 

यह हादसा पाली रोड पर हुआ है। मृतक का नाम दीपक लाल था, जो बांकीमोंगरा के डंगनिया का निवासी था। दीपक अपनी बाइक में सवार होकर रतनपुर स्थित ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह पाली मोड़ के पास पहुंचा, वैसे ही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। हादसे के कारण मौके पर तनाव की स्थिती निर्मित ना हो इस कारण शव को उठाकर अस्पताल भिजवाया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें