बसना : शिक्षक पर नशे में स्कूल आने का आरोप; समझाने गए ग्रामी... - CG Sandesh

बसना : शिक्षक पर नशे में स्कूल आने का आरोप; समझाने गए ग्रामीणों से की गाली गलौज, कहा - आप लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते

बसना थाने में एक शिक्षक के खिलाफ अश्लील गाली गलौज कर मारने-पीटने की धमकी देने के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है. आरोप है कि शिक्षक आए दिन शराब पीकर स्कूल आता है और बच्चों के साथ गाली गलौज करता है. सरपंच और ग्रामीण समझाने पहुंचे तो शिक्षक ने अश्लील गाली गलौज कर मारने पीटने कि धमकी दी और कहा आप लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, बम्हनी निवासी जगदीश साहू पिता स्व. नंदु साहू उम्र 65 वर्ष को पता चला कि पूर्व माध्यमिक शाला बम्हनी में पदस्थ शिक्षक नंदकुमार बरिहा आये दिन शराब सेवन कर स्कूल आता है और बच्चों को गाली गलौज करता है. 

30 नवम्बर 2024 को सुबह करीब 08 बजे इस संबंध में शिक्षक को समझाईस देने जगदीश, सरपंच उमेश प्रधान, समिति के अध्यक्ष धनुर्जय प्रधान, विद्यालय समिति हाई स्कूल अध्यक्ष पिताम्बर प्रधान एवं अन्य सदस्य गये थे. तब शिक्षक ने जगदीश तथा उसके साथ आये सदस्यों को देखकर गाली गलौज करने लगा. शिक्षक को समझाने की कोशिश करने पर अश्लील गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी दिया तथा आप लोग मेरा कुछ बिगाड नहीं सकते कहकर आपमानित किया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक नंदकुमार बरिहा के खिलाफ 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें