बागबाहरा : शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ गि... - CG Sandesh

बागबाहरा : शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ गिरफ्तार

बागबाहरा के बस स्टैण्ड के पीछे वार्ड नं 07 कर्रापारा में लोगों को शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते ईश्वर ध्रुव पिता पांडूराम ध्रव उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 07 कर्रापारा बागबाहरा को रंगे हाथों पकड़ा. 

आरोपी के कब्जे से 02 सफेद रंग की प्लेन पौवा वाली शराब की शीशी में देशी प्लेन शराब करीबन 25-25 एमएल कीमती 20 रूपये, 05 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी, 05 नग पानी पाउच कीमती 10 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी ईश्वर ध्रुव के खिलाफ धारा 36 (C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें