CG : नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या क... - CG Sandesh

CG : नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या की

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दलेर गांव निवासी कुम्मेश कुंजाम का शव सुबह भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के चिहका-टिंदोडी मार्ग पर मिला। पूरा मामला भैरमगढ़ थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान डालेर गांव के रहने वाले कामेश कुंजाम के रूप में हुई है। शनिवार की देर रात नक्सली इसके घर पहुंच गए थे। फिर इसे घर से उठाकर गांव के नजदीक जंगल में लेकर गए और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। शव के पास फेंके गए पर्चे में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें