बसना : जलकोट विद्यालय में नेवता भोज का आयोजन - CG Sandesh

बसना : जलकोट विद्यालय में नेवता भोज का आयोजन

शासकीय प्राथमिक शाला जलकोट, संकुल केंद्र बड़ेटेमरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पुत्री रूबी प्रधान के जन्मदिवस पर उनके पालकों की तरफ से नेवता भोज दिया गया। प्रधान पाठक जलकोट रीता पति ने रूबी प्रधान को जन्मदिवस की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।

रूबी प्रधान के माता पिता द्वारा नेवता भोज में खीर, पुड़ी, बूंदी और फल परोसा गया। नेवता भोज पाकर बच्चे खुश नजर आए। नेवता भोज देने के लिए रूबी प्रधान के माता पिता अंजली प्रधान और चंद्रपाल प्रधान को प्रधान पाठक जलकोट रीता पति ने धन्यवाद प्रकट किया है।

इस मौके पर ग्राम जलकोट के इंदुमति प्रधान , हेमकांति मलिक , पवित्रा नंद, हसीना बेगम, सुनील प्रधान ,नरेंद्र मलिक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
नेवता भोज के इस आयोजन पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, विकास खंड स्रोत समन्वयक डॉ पूर्णानंद मिश्रा, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला, बद्रीविशाल जोल्हे , लोकेश्वर सिंह कंवर, बड़ेटेमरी नोडल प्राचार्य शरद कुमार प्रधान, संकुल समन्वयक वारिश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त किए है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें