CG : दो अलग - अलग हादसों में एक बच्ची और एक बाइक सवार की मौत... - CG Sandesh

CG : दो अलग - अलग हादसों में एक बच्ची और एक बाइक सवार की मौत, 25 लोग घायल

डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो भीषण हादसे हुए है। पहला मामला कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी के ग्राम घुमानीडांड़ के हरमोड का है। जहां तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक साल साल की मासूम की बच्ची मौत हो गई है। तो वहीं 25 लोग घायल हो गए। साथ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि बनखेता ग्राम पंचायत के कांसामार के लोग पिकअप में सवार होकर बुका पिकनिक मनाने गए हुए थे। रविवार की रात पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बजटगा चौकी के ग्राम घुमानीडांड़ के हरमोड मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जहां इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। राहगीरों की भीड़ वाहन में फंसे लोगों को बाहर से निकालने में जुट गई।


वहीं सूचना पर पहुंची 112 की टीम 108 ने माध्यम से सभी घायलों को कटघोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक की मौत हो गई और साथ की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।



दूसरी घटना 

एनएच 130 कटघोरा से अम्बिकापुर में मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घटना देर रात की है। जहां ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला। मौके पर एक की मौत हो गई। दो की हालत बेहद गभीर बनी हुई है। जिन्हें 112 माध्यम से कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें डॉक्टर ने रेफर कर दिया है।



बताया जा रहा है कि घटना के बाद नेशनल हाइवे में वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आवागमन को बाहर कराया।



पुलिस ने कार्यवाही शुरू करते हुए बाइक सावर मृतक की पहचान तानाखार के रहने वाले लक्ष्मी दास पिता हरमन दास के रूप में की गई। वहीं घायल भुवनेश्वर और सुरेश अगरिया पिता शिव अगरिया की की हालत गंभीर बनी हुई है। सिर और हाथ पर चोट आई है।



बताया जा रहा है कि बाइक मृतक लक्ष्मी चला रहा था। वहीं पीछे बैठे दोनों घायल हो गए। इस हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक और उसके मित्र किसी पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। जहां से अपने घर वापस लौट रहे थे और यह हादसा हो गया।



कटघोरा पुलिस की मानें तो इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच करवाई की जारी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन का पताशाजी की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें