CG : आंगनबाड़ी में टिका लगने के बाद ढाई माह के मासूम की मौत!... - CG Sandesh

CG : आंगनबाड़ी में टिका लगने के बाद ढाई माह के मासूम की मौत! परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र से आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद ढाई माह के मासूम की मौत की खबर सामने आई है. परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामला परशुरामपुर गांव का बताया जा रहा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को परिजनों ने अपने ढाई माह के बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के लिए ले गए थे. जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चे को वैक्सीन लगाई. 

परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के अगले दिन बच्चे की तबीयत बिगड़ गई. उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई.

वहीं बच्चे की रविवार सुबह मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने टिका से मौत होने के बात को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें