CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ता की... - CG Sandesh

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

बीजापुर। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नक्सली बीजापुर में तांडव मचा रहे हैं। वही नक्सलियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता को मौत के उतारा है। यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। हालांकि घटना की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने बीती रात फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा नेता कुड़ियाम माड़ो पिता मुरा कुड़ियाम उम्र करीब 35 को पहले घर से उठाकर ले गए, फिर घर से कुछ दूर ले जाने के बाद नक्सलियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। हत्या कर शव तोयनार चौक के पास फेंक दिया।

घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें माड़ो पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या किए जाने की बात लिखी गई है। इधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें