CG : पीएम आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को मिला पक्का मका... - CG Sandesh

CG : पीएम आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को मिला पक्का मकान

दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस व मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत 154 आवासों का नगर निगम, भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में खुली लाटरी पद्वति से आवासों को आवंटित किया गया। इस दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल व नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय मौजूद थे।


निगम परिसर में सोमवार को सूर्या विहार के 49 मकान, एनार स्टेट के 75 मकान, कृष्णा इंजीनियरिंग के 22 मकान, मॉडल के 7 मकान, रजत के 1 मकानों का आवंटन किया गया। मोर आस के 139 मकानों में से 4 भूतल व 135 सामान्य वर्ग को दिया गया।


इसी प्रकार मोर चिंहारी के 15 मकानों में से 1 भूतल व 14 सामान्य वर्ग को दिया गया। आवास आवंटन में 1 विकलांग और 4 वरिष्ठ हितग्राही को ग्राउंड लोर का आवास आवंटन किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें