पटेवा : जमीन बंटवारे की बात पर मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : जमीन बंटवारे की बात पर मारपीट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में जमीन बंटवारे की बात पर मारपीट के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

सक्तीपारा उर्कुरा रायपुर थाना खमतराई जिला रायपुर निवासी कुमारी बाई निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि 9 दिसम्बर को जमीन बंटवारा के लिये वह अपनी मां बुन्दा बाई निर्मलकर व उसकी बड़ी बहन कुन्ती निर्मलकर मायके ग्राम नवागांव गए थे. 11 दिसम्बर को सुबह घर के जमीन बंटवारा के लिये उनका भाई सुरेश निर्मलकर गांव के लोगों को बुलाये थे, जमीन बंटवारा की बात होने के बाद रात में सभी खाना खाकर सोये थे. 

रात करीबन 1 बजे सुरेश निर्मलकर जमीन बंटवारा की बात को लेकर तुम लोग बंटवारा लेने आये हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से एवं टंगीया से कुमारी बाई व कुन्ती निर्मलकर को मारपीट करने लगा, जिसे बीच बचाव करने आये बुन्दा बाई निर्मलकर को भी सुरेश ने हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया. मारपीट करने से उसे चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सुरेश निर्मलकर के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें