पटेवा : शिक्षक को स्कूल से बाहर बुलाकर की मारपीट, कालर पकड़ते... - CG Sandesh

पटेवा : शिक्षक को स्कूल से बाहर बुलाकर की मारपीट, कालर पकड़ते हुए दौड़ा कर मारा

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम गोंगल के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ एक सहायक शिक्षक स्कूल से बाहर बुलाकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है.

प्रार्थी लुकेश्वर सिंह ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह शासकीय प्राथमिक शाला गोंगल में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है, जहाँ 20 दिसंबर 2024  को दोपहर करीबन 02.40 बजे जब वह बच्चो को पढा रहा था तो उसी समय खगेश पटेल, सुमीत गिलहरे निवासी झलप ने  उसे बाहर बुलाकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये व जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सुचक गाली गलौच किये, और कपड़े का कालर पकड़ते हुए दौड़ा कर मारा और साथ ही कहा की गोंगल से झलप आओगे तो तुम्हे जान से मार देगे कहकर धमकी दिया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें