छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश को लेकर अलर... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एकबार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है, प्रदेश में ठंड से राहत के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल और परसों छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं अधिकांश जगहों पर बादल छाये रहेंगे।


मौसम विभाग के मुताबिक नए साल से पहले कई जिलों में 27 और 28 दिसंबर को ओला और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बंगाल में बने सिस्टम के असर के कारण बारिश की स्थिति बन रही है। 


मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी। प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां रात का तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में नमी के कारण रात का तापमान सामान्य से अधिक है। इस वजह से रात में ठंड से राहत है। बादल छाए रहने की वजह से दिन का पारा सामान्य से कम रहा। 


रायपुर में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C और 17°C के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के कारण दिन का पारा सामान्य से कम है। बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 8.6 डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान 17.5 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 7.2 डिग्री अधिक था


सरगुजा में अगले कुछ दिनों में ठंडक बढ़ सकती है। आईएमडी के अनुसार दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु के तटों से सटे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में लो प्रेशर (CG Weather Alert) एरिया में IST पर उसी क्षेत्र में बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे उसी क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में कमज़ोर होने की संभावना है। इसी के साथ ही पंजाब और आस-पास के इलाकों में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें