CG ब्रेकिंग : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवारों को रौ... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में मौके पर 5 लोगों की मौत

कांकेर। जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दोनों बाइक में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में हडकंप मच गया है। घटना भानुप्रतापपुर अंतागढ़ मार्ग में खंडी नदी के पास हुई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी में तीन लड़के और दो लड़कियां सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुच गई है। सभी के शवों को अस्पताल पहुचाया जा रहा है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें