CG : छग में फिर ED की रेड, पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके ब... - CG Sandesh

CG : छग में फिर ED की रेड, पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे के घर पड़ा छापा

 

 

रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुबह से ईडी की बड़ी कार्रवाई चल रही है। चार ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। इसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी शामिल हैं। लखमा के ठिकानों पर ईडी की टीम सुबह-सुबह दबिश दी है। इसके साथ अन्य नेताओं के घर पर भी छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम ने रायपुर के धरमपूरा स्थित उनके आवास पर छानबीन की। इस छापेमारी के दौरान कवासी लखमा के करीबी माने जाने वाले सुशील ओझा के रायपुर स्थित चौबे कॉलोनी निवास में ईडी की टीम पहुंची और पूछताछ शुरू की। इस दौरान भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के गृह निवास नागारास समेत 4 ठिकानों पर छापा पड़ा है। यह छापेमारी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, ठेकेदार RSSB के घर ईडी कार्रवाई कर रही है। इसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। कवासी लखमा कोंटा से विधायक रहे हैं।

इसके साथ ही, सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी के शासकीय आवास और सुकमा के नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी  ईडी की टीम ने दबिश दी है। अब इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।  ईडी की छापेमारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है। कवासी लखमा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें