CG : बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन कर की जमकर नारेबाजी, रोते बिलखते भी आए नजर, उपमुख्यमंत्री साव ने कही यह बात
रायपुर। सेवा समाप्ति किए जाने के बाद से बीएड सहायक शिक्षकों का विरोध लगातार जारी है, वहीं आज बुधवार को बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और रोते बिलखते भी नजर आए, इस दौरान शिक्षकों ने अपनी गिरफ्तारी भी दी। इस मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने इस विषय में विचार-विमर्श किया है। सरकार ने बहुत चीजें सोची है।
बता दें कि सहायक शिक्षक के पद से 2855 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, बर्खास्तगी की कार्रवाई से युवाओं में भारी आक्रोश है। भाजपा कार्यालय पहुंचकर बीएड सहायक शिक्षकों ने साय सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया। भाजपा कार्यालय में सैकड़ों पुलिस बल मौजूद हैं। आक्रोशित बर्खास्त सहायक शिक्षक अपनी गिरफ़्तारी दे रहे।