CG: लैब टेक्निशियन ने की आत्महत्या, कॉलेज परिसर में फंदे से ... - CG Sandesh

CG: लैब टेक्निशियन ने की आत्महत्या, कॉलेज परिसर में फंदे से लटकती मिली लाश

दुर्ग। जिले के भिलाई 3 के डॉक्टर खूबचंद बघेल पीजी शासकीय महाविद्यालय में एक लैब टेक्नीशियन ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। उसका शव कॉलेज परिसर में फांसी के फंदे से लटके हुए मिला है। जिसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत भिलाई तीन थाने को दी।

मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज में आत्महत्या करने वाले लैब टेक्नीशियन का नाम त्रिमूर्ति रामटेक, उम्र 52 वर्ष है। पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं मृतक के आत्मघाती कदम की सूचना उसके परिजनों को दी गई। 

मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पर बैंक का लोन था। शायद इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।लैब टेक्नीशियन ने किया सुसाइड भिलाई तीन थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि मृतक लैब टेक्नीशियन सुबह अपने घर से बाल कटवाने के नाम पर बाहर निकला था। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। इसी बीच कॉलेज के साइंस लैब में उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। फिलहाल इस पूरे मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें