CG: खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, चार यात्रियों की मौत, ... - CG Sandesh

CG: खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, चार यात्रियों की मौत, कोहरा बना हादसे की वजह

सुकमा। सुकमा- तेलंगाना बार्डर पर भीषण हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं कई यात्री बुरी तरह से घायल हुए है। घटना तड़के सुबह साढ़े 3 से 4 बजें के बीच हुई है, जब तेज रफ्तार बस रेत से भरी ट्रक से टकरा गयी। इस भीषण हादसे में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सो रहे यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गयी। हादसे में अब तक 2 महिला और 2 पुरूष के मरने की पुष्टि पुलिस ने की है।


जानकारी के मुताबिक भीषण सड़क हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम नेशनल हाइवे पर आज तड़के घटित हुआ। बताया जा रहा है कि जगदलपुर की गुप्ता ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 17 केएस 7719 ओडिसा से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। तड़के यह बस यात्रियों को लेकर सुकमा होते हुए हैदराबाद की तरफ बढ़ी ही थी कि बीच रास्तें में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गयी। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण बस के चालक को सड़क पर खड़ी ट्रक दिख नहीं पाया। जिसके कारण तेज रफ्तार बस खड़ी रेत से भरी ट्रक में जा घुसी।


इस हादसे में बस के सामने और एक साइड का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के सूर्यापेट डीएसपी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राहत बचाव कार्य के दौरान इस दुर्घटना में घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में अब तक 2 महिला और 2 पुरूषों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है। बताया जा रहा है कि कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिन्हे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें