CG: निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौ... - CG Sandesh

CG: निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, 8 घायल

रायपुर। राजधानी के VIP रोड पर निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिरने से बढ़ा हादसा हो गया है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं छत के मलबे में दबने से करीब 8 मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं 2 मजूदरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।


मिली जानकारी के मुताबिक छत ढलाई का काम चल रहा था, तभी छत का एक हिस्सा गिर गया। सेंटरिंग और लोहे का स्टैंड भी गिर गया। घायलों में बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौत की पुष्टि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने पुष्टि की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें