IPL 2025 की तारीख का ऐलान, 23 मार्च से होगी शुरुआत, फाइनल मै... - CG Sandesh

IPL 2025 की तारीख का ऐलान, 23 मार्च से होगी शुरुआत, फाइनल मैच इस दिन

डेस्क। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी, सीजन का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा, फिलहाल ये तय नहीं है.

 राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मीटिंग में एक ही बड़ा मुद्दा था, वो कोषाध्यक्ष और सचिव का चयन था. इसके अलावा उन्होंने बताया कि IPL कमीश्नर की नियुक्ति भी एक साल के लिए कर दी गई है. उन्होंने आगे बातचीत में कहा कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 23 मार्च से होगी. जबकि फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा। हालांकि इस बारे में अब भी आधिकारिक घोषणा का ऐलान बाकी है। वहीं, महिला प्रीमियर लीग के वेन्यू भी तय हो गए हैं, जिसका ऐलान जल्द होगा.


https://x.com/ANI/status/1878395130753028428?s=19



बता दें, पिछली बार आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च को हुई थी जब आरसीबी और सीएसके के बीच सीजन का पहला मैच खेला गया था. वहीं, फाइनल 26 मई को केकेआर और हैदराबाद की टीमों के बीच खेला गया था. तब केकेआर की टीम ने फाइनल में बाजी मारी थी और तीसरी बार चैंपियन बनी थी. ऐसे में इस बार फाइनल मैच केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा सकता है.


टीम इंडिया के सेलेक्शन पर भी बड़ा अपडेट


बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. हाल ही में खबरें सामने आईं थीं कि बीसीसीआई ने टीम चुनने के लिए आईसीसी के और समय मांगा है. ऐसे में अब टीम का सेलेक्शन कब होगा राजीव शुक्ला ने इस पर भी बड़ा अपडेट दिया. राजीव शुक्ला ने बताया कि 18 या 19 जनवरी को सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग होगी. यानी इसके बाद ही भारतीय टीम का ऐलान हो पाएगा.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें