CG : ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार, बोले- रोड न... - CG Sandesh

CG : ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार, बोले- रोड नहीं तो, वोट नहीं

धमतरी। आगामी कुछ दिनों में पंचायत चुनाव होने वाला है ऐसे में सभी चुनावी माहौल में अस्त व्यस्त है, लेकिन धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक की बात करे तो यह का किस्सा ही कुछ अलग चल रहा है, जी हां हम हम बात कर रहे है धमतरी जिले से 80 किलो मीटर दूर नगरी ब्लॉक के ग्राम रावनसिंघी की, इस गांव के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोई विकास नहीं है और सड़क तक नहीं बन पा रही है, तो ऐसे में ग्रामीण अपने मताधिकार का उपयोग क्यों करें, रावनसिंघी के ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। मार्ग में बैनर भी लगा दिया है, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि "रोड नहीं तो वोट नहीं, वादा किए तो उसको निभाओ", ग्रामीणों की मांग है कि यह जो जर्जर सड़क है उसे बनवाया जाए। सड़क न बनने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं, इस रोड की हालत बेहद जर्जर है, जो राहगीरों की परेशानी का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। हर गांव में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान ठंड के मौसम में भी गर्म है, ऐसे में इस गांव में चुनाव का बहिष्कार होने से चुनाव को लेकर कोई सरगर्मी नहीं रहेगी। बहरहाल आगे यह देखना होगा ग्रामीण अपना यह निर्णय कब तक नहीं बदलते और ग्रामीणों की मांगों को आगे पूरा किया जाएगा या नहीं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें