CG : पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार - CG Sandesh

CG : पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध नहीं थम रहा है। शनिवार रात कमल विहार में एक युवक ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात कमल विहार में युवक गजेंद्र यादव का अपनी पत्नी हेमलता से विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में पति ने पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें