CG ब्रेकिंग : सैफ अली खान पर हमले के मामले में गिरफ्तार संदिग्ध युवक आरोपी नहीं, पुलिस ने छोड़ा
दुर्ग। अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में दुर्ग से गिरफ्तार संदिग्ध आकाश कैलाश कनौजिया को मुंबई पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद रेलवे स्टेशन ले जाकर छोड़ दिया है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने दुर्ग आरपीएफ को संदेही का फोटो भेजा था, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की जरनल बोगी से संदेही को हिरासत में लिया गया था। मुंबई पुलिस ने संदेही आकाश कैलाश कनौजिया से देर रात तक पुछताछ की। बांद्रा क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर प्रदीप फुंडे ने कहा कि पूछताछ की प्रक्रिया पूरा कर ली गई है। हम उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ देंगे। वह आरोपी नहीं है, हम उसे मुंबई नहीं ले जा रहे हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें