CG : पिकनिक से लौटने के दौरान ट्रक से स्कूल बस की भिड़ंत, शि... - CG Sandesh

CG : पिकनिक से लौटने के दौरान ट्रक से स्कूल बस की भिड़ंत, शिक्षक और ड्राइवर की मौत, 12 बच्चे घायल

कोंडागांव। जिले के ग्राम चिकलपुटी के पास नया बस स्टैंड के सामने नेशनल हाइवे 30 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मिडिल स्कूल केवंट टोला, जिला मोहलामानपुर के शिक्षक और बच्चों को भ्रमण से वापस ला रही बस एक ट्रक से टकरा गई।


हादसे में बस ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि 12 बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें से 4 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसा तब हुआ जब तीर्थगढ़, चित्रकूट, दंतेवाड़ा और बारसूर भ्रमण कर लौट रही बस को अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें