CG: पत्नी ने नहीं बनाया खाना तो पति ने गला दबाकर कर दी हत्या - CG Sandesh

CG: पत्नी ने नहीं बनाया खाना तो पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

जशपुर। जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। बात बस इतनी सी थी कि, पति ने पत्नी से खाना मांगा और उसने खाना नहीं बनाया, तो गुस्से में आकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कामारिमा का है। जहां कामारिमा गांव निवासी राकेश राम सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे घर पहुंचा और अपनी पत्नी से खाना मांगा, लेकिन सरस्वति बाई (पत्नी) ने खाना नहीं बनाया था। इस पर राकेश राम ने गुस्से में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी पति को जेल भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें