CG : पुलिस वाहन की चपेट में आने कांस्टेबल की मौत - CG Sandesh

CG : पुलिस वाहन की चपेट में आने कांस्टेबल की मौत

सारंगढ़। जिले में सरकारी पुलिस वाहन की चपेट में आकर एक कांस्टेबल की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक जवान एसपी आफिस में वायरलेस विभाग में पदस्थ था। सारंगढ़ पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें