रेलवे ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंग... - CG Sandesh

रेलवे ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, 22 फरवरी अंतिम तिथि।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती का 32438 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 23 जनवरी से 22 फरवरी 2025 तक भरे जाएंगे।

इस बार दसवीं पास उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू होगी और 22 फरवरी 2025 तक चलेगी। रेलवे भर्ती बोर्ड मुंबई और दिल्ली जोन में पदों की संख्या अधिक है। बिलासपुर में 1337 पदों के लिए वैकेंसी निकली है।

जानकारी के मुताबिक पहले ग्रुप डी के तहत तकनीकी पदों पर भारती के लिए आईटीआई पास होना जरूरी था लेकिन यह अनिवार्यता हटाई गई है। अब इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास योग्यता होने से माना जा रहा है कि इस बार इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदक आएंगे भारती के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है।

100 अंकों की होगी परीक्षा

भर्ती के सबसे पहले कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड में परीक्षा होगी यह परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी। इसमें विज्ञान से 25 अंक, गणित से 25, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 30 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर से 20 यानी कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे सवालों का जवाब देने के लिए 90 मिनट मिलेंगे।

इसमें नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, तीन जवाब गलत होने पर एक अंक कटेगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट देना होगा सीबीटी मोड की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे।

ग्रुप डी की इस भर्ती में मुंबई और दिल्ली रेलवे में ज्यादा पद है मुंबई वेस्टर्न रेलवे में 4672 और मुंबई सेंटर रेलवे के तहत 3244 पद है। इसी तरह बिलासपुर 1337, जयपुर 1433, हुबली 503, जबलपुर 1614, भुवनेश्वर 964, नई दिल्ली 4785, चेन्नई 2694, गोरखपुर 1370, गुवाहाटी 2048, कोलकाता साउथ ईस्टर्न रेलवे 1044, कोलकाता ईस्टर्न रेलवे 1817, हाजीपुर 1251, प्रयागराज 2020 और सिकंदराबाद रेलवे भर्ती के तहत 1642 पदों के लिए वैकेंसी निकली है।

RRB Railway Group D Vacancy

रेलवे ग्रुप डी भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 21 जनवरी 2025 से जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के 13187 पद, पॉइंट्समैन-बी के 5058 पद, सहायक ट्रैक मशीन के 799 पद, सहायक ब्रिज के 301 पद, सहायक पी-वे के 257 पद, सहायक (सी एंड डब्ल्यू) के 2587 पद रखे गए हैं।

इसके साथ ही सहायक लोको शीड डीजल के 420 पद, सहायक वर्कशॉप (मैकेनिक) के 3077 पद, सहायक (एस एंड टी) के 2012 पद, सहायक टीआरडी के 1381 पद, सहायक लोको शीट इलेक्ट्रिकल के 950 पद, सहायक लोको ऑपरेशन इलेक्ट्रिकल के 744 पद, सहायक टीएल एंड एसी के 1041 पद, सहायक टीएल एंड एसी वर्कशॉप के 624 पद रखे गए हैं।

रेलवे में टीचर लाइब्रेरियन ट्रांसलेटर स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर समेत अन्य 1036 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इसके लिए आवेदन 6 फरवरी तक भरे जाएंगे। जिन पदों के लिए भर्ती निकली है उसमें स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, लाइब्रेरियन, जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी, के लो असिस्टेंट ग्रेजुएट, टीचर हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, संस्कृत, कंप्यूटर, साइंस, होम साइंस, क्राफ्ट, फिजिकल ट्रेंनिंग, इंस्ट्रक्टर, ग्रेजुएट टीचर, सोशल साइंस, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कॉमर्स, हिंदी, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, इतिहास समेत अन्य के पद हैं।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती आवेदन शुल्क

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन, ईबीसी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है इस भर्ती में अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती आयु सीमा

आपको बता दें कि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी यदि सीबीटी एक्जाम में शामिल होते हैं तो उन्हें ₹400 का शुल्क वापस रिफंड कर दिया जाएगा जबकि अन्य आरक्षित वर्गों को पूरी फीस 250 रुपए रिफंड कर दी जाएगी।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती शैक्षणिक योग्यता

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी इस भर्ती में आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती चयन प्रक्रिया

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदकों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एक्जाम, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती आवेदन प्रक्रिया

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इसमें आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को ऑफिशल नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है इसमें अभ्यर्थी को यह पहले ही सुनिश्चित कर लेना है कि वह किस पद के लिए और किस रेलवे जोन के लिए आवेदन करना चाहता है इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।

अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करना होगा फिर अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही से भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है अंत में आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है ताकि भविष्य में यह आपके काम आ सकें।

RRB Railway Group D Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 23 जनवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें


ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें


अन्य सम्बंधित खबरें