CG : टिकट बटवारे के बाद कांग्रेस में भगदड़, जिला अध्यक्ष ने ... - CG Sandesh

CG : टिकट बटवारे के बाद कांग्रेस में भगदड़, जिला अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा, मचा हड़कंप

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के प्रत्याशी के नाम ऐलान होने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस दोनों में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस की स्थिति सबसे ज्यादा बुरी है, यहां एक के बाद एक कई निष्ठावान कार्यकर्ता इस्तीफा देते जा रहे हैं।


देर शाम बेमेतरा के जिला अध्यक्ष ने भी अपने पद पर रहने से इनकार कर दिया। चुनाव के बीच जिलाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन फानन में कांग्रेस ने बेमेतरा जिले के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति की है।


पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को कांग्रेस ने बेमेतरा जिले का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देर रात नियुक्ति आदेश जारी किया। 2018 से पहले भी आशीष छाबड़ा जिला अध्यक्ष रह चुके है। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। वर्तमान जिला अध्यक्ष बंशी पटेल के इस्तीफा देने के बाद फिर से आशीष छाबड़ा को संगठन की बागडोर दी गई है।


आचार संहिता के बीच जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंसी पटेल ने इस्तीफा दिया है। कांग्रेस पार्टी पर उपेक्षित करने का आरोप लगाया है। नगरी निकाय चुनाव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को समन्वयक बनाये जाने लेकर नाराजगी जताई है।


पीसीसी प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु पर सामाजिक आधार पर उन्हें समन्वयक बनाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुमन गोस्वामी के प्रत्याशी बनाए जाने पर भी नाराजगी जताई थी।


राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा पत्र भेजा था। बेमेतरा नगर पालिका कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गोस्वामी पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें