जियो ने अपने प्रीपेड प्लान्स में किया चेंज, फिर से लॉन्च किय... - CG Sandesh

जियो ने अपने प्रीपेड प्लान्स में किया चेंज, फिर से लॉन्च किया 189 वाला प्लान!

जियो ने अपने प्रीपेड प्लान्स में चेंज किया है। इसमें कुछ प्लान्स को ऑफ कर दिया गया था। कुछ टाइम पहले , कंपनी ने वॉयस और SMS प्लान्स पेश किए थे, जिनके लिए यूजर्स को 448 रुपये और 1748 रुपये का रिचार्ज करना पड़ता था. जियो ने अपने प्लान्स बदलाव करते हुए 189 रुपये का प्लान दोबारा लॉन्च कर दिया है.

 यह प्लान पहले 155 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ा दी गई है.Jio के 189 रुपये प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है. इस प्लान के तहत यूजर्स को 2GB डेटा (पूरा प्लान अवधि के लिए) मिलता है.


इतना ही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, सभी नेटवर्क पर, के साथ 300 SMS भी मिल जाते हैं. साथ ही इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं.हालांकि, डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है. यानी, इंटरनेट स्लो हो जाएगा लेकिन पूरी तरह बंद नहीं होगा.

वहीं, जियो के 199 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 1.5GB डेटा प्रतिदिन मिल जाता है. इसके अलावा, इस प्लान की वैलिडिटी 18 दिनों की है.

साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 100 SMS प्रतिदिन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल जाती है. हालांकि, इस प्लान की वैधता 189 रुपये वाले प्लान से कम है, लेकिन डेली डेटा ज्यादा मिलता है.फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि Jio कोई और किफायती लॉन्ग-टर्म प्लान लाएगा या नहीं. दूसरी ओर, Bharti Airtel पहले से ही 548 रुपये में 84 दिनों वाला प्लान दे रहा है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें