CG : 8 वीं की छात्रा का हत्यारा पकड़ाया, आरोपी बोला - शादी का... - CG Sandesh

CG : 8 वीं की छात्रा का हत्यारा पकड़ाया, आरोपी बोला - शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए कर दिया मर्डर

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में एक स्कूली छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विरेंद्र कुमार उर्फ शनि (24) के रूप में हुई है, जो रेलवे कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, मृतका शादी का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 31 जनवरी की है। 8 वीं कक्षा की छात्रा विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल से दोपहर 12:30 बजे छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी। पिता, जो स्कूल में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, दोपहर 1 बजे घर पहुंचे तो पता चला कि, बेटी अभी तक नहीं लौटी है। परिजनों द्वारा आस-पास तलाश करने के बाद शाम 4 बजे पता चला कि, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को रेलवे कॉलोनी के खंडहर क्वार्टर में ले जाकर लोहे की भारी वस्तु से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी है।


आरोपी चिरमिरी से गिरफ्तार 


पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के निर्देश पर एसपी चंद्रमोहन सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना संकलन के आधार पर पाया कि आरोपी घटना के बाद चिरमिरी क्षेत्र में छिपा हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें