CG :  गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, ट्रक चाल... - CG Sandesh

CG :  गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, ट्रक चालक की मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जिले के मरकोला घाट के पास कांकेर की ओर से धमतरी की ओर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गया। इसकी चपेट में एक बाइक सवार युवक आ गया। इस हादसे में ट्रक चालक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत गई। बताया जा रहा है कि, ट्रक में भरी गैस सिलेंडर की टंकिया खाली थी। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।


वहीं 24 जनवरी को बिलासपुर जिले के सरगोंड़ नदी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी गई। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बेलगहना थाना क्षेत्र का है।


पुल के दोनों किनारों पर नहीं है सुरक्षा की व्यवस्था


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चालक का नाम मोनू धुर्वे पिता पूर्व सरपंच रामलाल धुर्वे है। वह ग्राम पंचायत मोहली का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, मोनू धुर्वे ग्राम पंचायत खोंगसारा के धान खरीदी केंद्र से धान खाली कर वापस खोंगसारा जा रहे थे तभी सरगोड़ नदी के पुल को पार करते समय अचानक ट्रैक्टर -ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि, सरगोड़ नदी के पुल के दोनों किनारों में बेटिकट नहीं होने से घटना हुई होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें