CG: ट्रेलर और कार में भिड़ंत, छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे छह... - CG Sandesh

CG: ट्रेलर और कार में भिड़ंत, छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे छह लोगों की मौत

बलरामपुर। बलरामपुर में भीषण सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल सहित 6 लोगों की जान चली गई। घटना उस वक्त घटी, जब बलरामपुर से परिवार प्रयागराज जा रहा था। कार में 7 लोग सवार था।



घटना उत्तर प्रदेश के हाथी नाला के रानी तला के पास की बताई जा रही है। देर शाम की ये घटना बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक बलरामपुर के करौंधा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि प्रकाश मिश्रा अपने परिवार के साथ प्रयागराज जा रहा था, इसी दौरान उसके कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकरा कर ट्रेलर से टकरा गई जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ है। 3 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक अपने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें