आर्म्ड फोर्सेस के मेडिकल विभाग में निकली सरकारी नौकरी , 10वी... - CG Sandesh

आर्म्ड फोर्सेस के मेडिकल विभाग में निकली सरकारी नौकरी , 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार अभी करें अप्लाई

10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, जिनके पास नौकरी नहीं है उन सभी उम्मीदवारों को मिलेगा शानदार मौका। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज ने ग्रुप सी पदों पर भर्तियां निकाली हैं.भर्ती के लिए इस पदों पर आवेदन मगाए गए है। अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, एलडीसी क्लर्क, स्टोर कीपर, फायरमैन, कुक, एमटीएस आदि की नियुक्ति की जाएगी. कुल 113 पदों के लिए ये भर्ती निकली है. उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी 2025 तक डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज की आधिकारिक वेबसाइट dgafms24.onlineapplicationform.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

DGAFMS Recruitment 2025 Eligibility Criteria: कौन कर सकता है अप्लाई?

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए, जबकि अकाउंटेंट पद के लिए बीकॉम की डिग्री अनिवार्य है और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए दो साल का अनुभव भी जरूरी है.

वहीं, स्टेनोग्राफर पद के लिए डिक्टेशन, मैनुअल टाइपराइटर और कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड की शर्तें लागू हैं. इसके अलावा एलडीसी पद पर उम्मीदवारों की अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए.


 उम्र सीमा क्या है?


उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र सीमा 25 से 30 साल के बीच निर्धारित की गई है, जो पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. हालांकि आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC) के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

ऐसे करें आवेदन


सबसे पहले DGAFMS की आधिकारिक वेबसाइट dgafms24.onlineapplicationform.org/DGAFMS/ पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें और उसे सबमिट करें.
अब लॉगिन करें और मांगी गई डिटेल्स भरें. साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी. पहले चरण में 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रश्न सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी में होंगे.

वहीं, दूसरे चरण में उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ट्रेड स्पेसिफिक टेस्ट (जैसे टाइपिंग टेस्ट/शॉर्ट हैंड टेस्ट/ट्रेड टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा. अंत में उम्मीदवारों का चयन फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.


अन्य सम्बंधित खबरें