CG : नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को अगवा कर उतारा मौत के घाट - CG Sandesh

CG : नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को अगवा कर उतारा मौत के घाट

बीजापुर। बस्तर में सुरक्षाबल के जवानों लगातार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। ऐसे में नक्सलियों ने दहशत फैलाने एक बार फिर ग्रामीणों को टारगेट किया है। बीजापुर जिला में नक्सलियोें ने एक बार फिर कायराना करतूत करते हुए दो ग्रामीणों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी। घटना तर्रेम थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों की हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। आपको बता दे इससे पहले 26 जनवरी को नक्सलियों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।


माओवादियों ने गांव में रहने वाले राजू कारम और मुन्ना माडवी का गांव से अपहरण कर जंगल ले गये। इसके बाद ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उनकी हत्या कर लाश को गांव के पास फेंक दिया गया। सुबह घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने दोनों ग्रामीणों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद से क्षेत्र में फोर्स ने सर्चिंग तेज कर दी है।


आपको बता दे कि इससे पहले भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशामुंडी गांव में माओवादियों ने 26 जनवरी को ग्रामीण भदरू सोढ़ी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी थी। यहां 26 जनवरी की शाम लगभग सात बजे माओवादी केशामुंडी गांव स्थित सोढ़ी के घर पहुंचे और मौके पर ही कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर फरार हो गए। नक्सलियों द्वारा निर्दोष ग्रामीणों की हत्या के मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल के जवानों की कार्रवाई से नक्सली परेशान है। फोर्स के प्रति ग्रामीणों का विश्वास बढ़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों के बीच अपनी दहशत कायम करने के लिए नक्सली इस तरह की कायराना करतूत को अंजाम दे रहे है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें