CG ब्रेकिंग : भाजपा ने 14 बागी नेताओं पर लिया एक्शन, 6 साल क... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : भाजपा ने 14 बागी नेताओं पर लिया एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

 कांकेर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है. इस बीच ऐसे कई नेता है जो अपनी ही पार्टी के लिए टेंशन बन चुके हैं. बागीयों पर भाजपा ने एक्शन शुरु कर दिया है. कल भाजपा ने बिलासपुर जिले के कुल 27 नेताओं को निष्कासित किया था. अब कांकेर जिले में पार्टी विरोधी गतिविधि करने वाले 14 नेताओं पर एक्शन लिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर आज कांकेर जिले के 14 भाजपाइयों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इनपर अधिकृत प्रत्यशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने और अनुशासन भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है. भाजपा ने 6 साल के लिए निष्काषित किया है. प्रदेश कार्यालय ने यह आदेश जारी किया है।

इस कार्रवाई में कांकेर नगर पालिका से जागेश्वरी साहू, चारामा नगर पंचायत से 4 और पखांजूर नगर पंचायत 9 प्रत्याशीयो को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित किया गया है. इनमें 5 नेता ऐसे भी हैं जो पूर्व में पार्षद भी रहे हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें