CG : ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार किसान की मौत - CG Sandesh

CG : ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार किसान की मौत

धमतरी। जिले में एक और सड़क दुर्घटना सामने आई है। जहां बैंक कार्य निपटा कर घर जा रहे स्कूटी सवार किसान की सांधा चौक कुरूद के पास ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।


सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को चीरघर भिजवाया। जहां पीएम के बाद आज शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम चिंवरी निवासी झुमुकलाल साहू उम्र 65 वर्ष पिता स्व. लालाजी साहू मंगलवार को अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एमपी 1793 से कुरूद आए थे। जहां से वह बैंक कार्य निपटा कर शाम करीब 4 बजे वापस घर लौट रहे थे। सांधा चौक में सिंग्नल खुला देख सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान धमतरी की ओर से रायपुर जा रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएस 6588 ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई। सूचना पर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चीरघर भेजा। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें