CG : ट्रैक्टर में घूमने निकले थे नाबालिग, नीचे दबने से 3 की ... - CG Sandesh

CG : ट्रैक्टर में घूमने निकले थे नाबालिग, नीचे दबने से 3 की मौत, एक घायल, गांव में शोक का मौहोल

धमतरी। जिले में 3 नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई। चार दोस्त ट्रैक्टर में सवार होकर निकले थे, स्कूल के बाद कॉलेज के पास राउंड मार रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई, जिसमें मौके पर ही तीन नाबालिग दोस्त ट्रैक्टर के नीचे दब गए, और तीनों की मौत हो गई। घटने के बाद गांव में शोक का माहौल है।


दरअसल धमतरी जिले के गुरु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चर्रा के एनएच 30 से लगा हुआ है। नेशनल हाईवे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांव के चौड़ा रोड पर एग्रीकल्चर कॉलेज है। जहां पर ये दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन नाबालिक दोस्त घूमने निकले हुए थे। और वापस लौटते वक्त ट्रैक्टर कट मारा जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया। और मौके पर सभी दोस्त दब गए। आसपास के लोगों ने सभी नाबालिग दोस्तों को खींचकर बाहर निकाला। और देखा कि तीन नाबालिक दोस्त की मौके पर मौत हो गई थी।वहीं एक नाबालिक दोस्त गंभीर रूप से घायल है।जिसकी इलाज कुरूद अस्पताल में जारी है।


बताया जा रहा है चर्रा गांव मे चारों नाबालिक दोस्त ट्रैक्टर में गांव के कालेज के पास नवोदय स्कूल की ओर घूमने निकले थे।स्कूल से घूमने के बाद वापस कॉलेज की ओर आ रहे थे। तभी एक लड़की को कट मारते हुए ट्रैक्टर का पिछला चक्का बरगद पेड़ के नीचे उतर गया। तभी ट्रैक्टर पलट गया। जिसके कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मोंगरा गांव में रहने वाला दोस्त।और कुछ दोस्त स्कूल न जाकर घूमने निकल गए। ट्रैक्टर में मृतक मयंक ध्रुव,हुनेंद्र साहू, और अर्जुन यादव सवार थे। हादसे में तीनो नाबालिक दोस्त की मौत हो गई। और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके यातायात की टीम पहुंची और इकट्ठा हुए भीड़ को रोड से हटाया।और घायल हो एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।वहीं मृतक दोस्तों को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में शिप्त किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें