CG : पिकनिक मनाने गए गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं पर मधुमक्खियों... - CG Sandesh

CG : पिकनिक मनाने गए गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 11 लोग अस्पताल में भर्ती

कवर्धा। शहर के गर्ल्स कॉलेज से पिकनिक मनाने गए छात्राएं व स्टॉफ पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे 11 लोग घायल हो गए। सभी को डॉयल 112 और निजी वाहन से अस्पताल लाया गया है।


जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना बुधवार सुबह की है, जब गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं और स्टॉफ पिकनिक मनाने के लिए सरोदा जलाशय के आसपास पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान वे खाना बना रहे थे तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। डॉयल 112 और निजी वाहन से सभी को अस्पताल लाया गया।


इसमें भारती चंद्रवंशी (35), महेश्वरी साहू (22), निशा मानिकपुरी (22), पूर्णिमा साहू (23), रोशनी साहू (24), गिरधारी लाल (32), खुशमंजली पात्रे (21), बल्लू कुमार (40), रोशनीकौशिक (24), कीर्ति गुप्ता(25), निलांचल (20), निशा बिशहरिया (63), मिनेश्वरी (25) घायल हुई। प्राथमिक उपचार के बाद इनकी हालत में सुधार हुआ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें