CG : घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है, सुरजपुर जिले के विश्रामपुर क्षेत्र में पांच आरोपियों ने घर में घुसकर बारी बारी महिला से जबस्दस्ती रेप किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता घर पर अकेले थी, पति काम के सिलसिले में घर से बाहर था। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ तीन साल से विश्रामपुर में एक किराए के मकान में रह रही थी और मेहनत-मजदूरी कर गुजारा कर रही थी। घटना के दिन महिला का पति कोरिया जिले में अपने गांव घरेलू काम से गया हुआ था। पीड़िता ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मोहम्मद गुलाम कादिर और अफसर अली उर्फ ठुठूवा नाम के दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे और उसके पति के बारे में पूछताछ करने लगे।



आधी रात के आसपास जब पीड़िता घर के बाहर बैठकर गुड़ाखू घस रही थी, तभी कादिर और ठुठूवा तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और पांचों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी बहन को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 70(1) और 331(8) के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया।


विश्रामपुर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस नेगुलाम कादिर और ठुठूवा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने की बात कबूल कर ली है। ये सभी आरोपी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और विश्रामपुर में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों में –


गुलाम कादिर (40), अफसर अली उर्फ ठुठूवा (34), मोहम्मद इस्लाम (55), आजाद ललन (25) और मोहम्मद रमजान (50)

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें