
CG: किसानों के लिए बड़ी ख़बर, 12 हजार करोड़ रु धान खरीदी की अंतर राशि जारी, जानें कब आएगा पैसा खातों में
रायपुर। अगर आप भी एक किसान हैं और इस साल धान बेच हुए हैं तो, आज का खबर आपके लिए है, आपको बता दे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों के लिए आज 12000 करोड रुपए की राशि जारी कर दी गई है, राज्य के 25 लाख किसानों को इस धनराशि का लाभ मिलेगा आईए जानते हैं ,आपके खाते में बोनस राशि ( अंतर राशि ) कब तक जमा होगा।
छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों को 12000 करोड़ रुपए की धनराशि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बोनस के रूप में जारी कर दिया गया है, इस योजना का नाम है कृषक उन्नति योजना, आज 7 फरवरी 2025 को लगभग 12000 करोड रुपए की राशि किसान भाइयों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है आगे जानते हैं कि आपको यह पैसा कब तक मिलेगा आपके अकाउंट में।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसानों के खातों में यह राशि अगले दो या तीन दिनों के अंदर पहुंच जाएगा, इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपके खाते में दो या तीन दिन के अंदर धान राशि का बचा हुआ पैसा अकाउंट में आ जाएगा।
छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के खाते में 52 हजार करोड़ रुपए अंतरित कर उन्हें उत्साह से भर दिया है। धान खरीदी समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर किसानों को भुगतान कर दिया गया है।